बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में आई बाढ़ से हुए नुकसान पर नीतीश सरकार ने केन्द्र से मांगे 3328 करोड़, जल्द मिलेगी सहायता

बिहार में आई बाढ़ से हुए नुकसान पर नीतीश सरकार ने केन्द्र से मांगे 3328 करोड़, जल्द मिलेगी सहायता

पटना : बिहार में आई बाढ़ ने इस बार भी काफी नुकसान पहुंचाया है. बाढ़ से हुए नुकसान का जायदा लेने आई केंद्रीय टीम ने भी माना है कि सूबे में भीषण बाढ़ का प्रकोप हुआ है. 

बाढ़ का जायदा लेने आई केन्द्रीय टीम ने गोपालगंज, दरभंगा और मुजफ्फरपुर का दौरा किया. बिहार ने केन्द्र सरकार से बाढ़ से हुए नुकासान के एवज में 3328 करोड़ 60 लाख की सहायता राशि की डिमांड की है.इसको लेकर केंद्रीय टीम को ज्ञापन सौंपा गया है.


आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया गया है कि केंद्रीय टीम तीन दिनों के निरीक्षण के लिए बिहार आई थी. टीम ने बिहार में बाढ़ से नुकसान को भारी तबाही बताया है. इसके साथ ही केंद्रीय टीम ने बिहार सरकार के काम की तारीफ भी की है. 

ज्ञापन सौंपने के बाद केन्द्रीय टीम ने कुछ और कागजातों की मांग की है जिसे जल्द भी दिया जाएगा. बताया जाता है कि केन्द्रीय टीम ने बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की जिसमें आपदा, कृषि, जल संसाधन, ग्राणीण कार्य और पथ निर्माण के अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े थे.


Suggested News