बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: 12 साल की लड़की ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

BIHAR NEWS: 12 साल की लड़की ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

SASARAM: इन दिनों युवाओं के बीच खुदकुशी के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। पहले इसकी जद में व्यस्क और अधेड़ उम्र के लोग आते थे, मगर अब युवाओं के बीच यह प्रवृत्ति काफी ज्यादा देखी जा रही है। स्वजनों द्वारा छोटी सी मांग पूरी नहीं करने पर आजकल बच्चे खुदकुशी कर लेते हैं। इसी कड़ी में रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल क्षेत्र में 12 साल की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है।

खबर रोहतास जिला के सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां नोखा थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय लड़की खुशबू कुमारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह संजय कुमार पटेल की पुत्री बताई जाती है। बताया जाता है कि नोखा में एक किराए के मकान में परिवार रहता है। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है। घटना की सूचना परिजनों ने ही पुलिस को दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।

विशेषज्ञों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लॉकडाउन के दौरान युवाओं के बीच खुदकुशी के ख्याल काफी ज्यादा आने लगे हैं। भविष्य की चिंता, वर्तमान में हो रही बीमारी की वजह से मानसिक स्थिति बिगड़ जाने से लोगों के मन में बुरे ख्याल घर कर रहे हैं। जिससे निकलना जरूरी है। ऐसे ख्यालात से ना केवल जीवन बर्बाद होता है, बल्कि पूरा परिवार भी बिखर जाता है। इसी मामले में 12 साल की बच्ची ने सुसाइड जैसी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। उसने अभी ठीक से दुनिया देखी भी नहीं थी और छोटी सी बात पर जान दे दी। इस घटना के बाद से परिजनों के बीच मातम का माहौल है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


Suggested News