बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शादी में पहुंचने से पहले हुआ हादसा, गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत , दो लड़कियां चोटिल

BIHAR NEWS : शादी में पहुंचने से पहले हुआ हादसा, गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत , दो लड़कियां चोटिल

Lakhisarai : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवारों में एक की मौत और दो के जख्मी होने की जानकारी गुरुवार शाम प्राप्त हुई। घटना विरुपुर थाना क्षेत्र के बटौरा और पाली गांव के बीच स्थित आरसीसी पुलिया (मरघट्टी) के समीप की है। 

जानकारी के अनुसार बाइक चालक युवक दो लड़कियों को सवार कर किसी समारोह में शामिल होने शेखपुरा जा रहा था। इसी क्रम में उक्त स्थल मरघट्टी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरा। जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को तत्काल इलाज हेतु शेखपुरा ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा जख्मी लड़कियों को इलाज उपलब्ध कराते हुए विशेष रूप से गंभीर युवक को बिहारशरीफ के लिए रेफर कर दिया गया। बिहारशरीफ पहुंचने से पूर्व ही युवक की मौत हो गई। 

मृतक की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के उफरौर गांव निवासी बालेश्वर महतो के पुत्र मनीष कुमार (22) के रूप में और अन्य दोनों इलाजरत लड़कियों की पहचान पाली गांव निवासी कपिलदेव महतो की पुत्री सावित्री कुमारी और दौलती उर्फ सुजाता के रूप में हुई। घटना की जानकारी से अवगत होकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


Suggested News