बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दुल्हन के आगमन के बाद ससुराल के चौखट पर हुआ कुछ ऐसा कि सबकी निकल गयी चीख, पढे पूरी रिपोर्ट

BIHAR NEWS: दुल्हन के आगमन के बाद ससुराल के चौखट पर हुआ कुछ ऐसा कि सबकी निकल गयी चीख, पढे पूरी रिपोर्ट

नालंदा: शादी के बाद घर में जब दुल्हन आती है तो हर तरफ अलग माहौल रहता है लेकिन अगर इसी मौके पर कुछ ऐसा हो जाये, जिसके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोचा हो तो, सबकी चीख निकल ही जायेगी। कुछ ऐसा की हुआ है नालंदा जिले में, जहां विदाई के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने घर के चौखट पर ही दम तोड दिया।

खराब हो रही थी तबियत

दरअसल नालंदा जिले के सोहसराय के विकास कुमार की शादी नवादा के गोपाल पंडित की बेटी आरती कुमारी के साथ हुई थी। गत 24 मई को बारात बंधु बाजार, सोहसराय से नवादा के गोला रोड गयी थी। शादी लॉक डाउन में ही हुई। मंगलवार को दुल्हन की विदाई हुई। दुल्हन के ससुराल आने पर दरवाजे पर गाल सेंकाई की रस्म हो रही थी। इसी दौरान दुल्हन की सेहत खराब होने लगी। 

घरवालों को लगा कि शादी के दौरान थकावट की वजह से ऐसा हो रहा है। ननद ने पीने के लिए ग्लूकोज व शरबत भी दिया लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हो पाया। दुल्हन को जब गाड़ी से उतारा गया तो दरवाजे से चंद कदम पहले ही वह गिर गई। तुरंत उसे बिहारशरीपु सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली खबर के अनुसार लड़की का भाई अपनी बहन के मृत शरीर को लेकर नवादा चला गया है। पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

Suggested News