बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पूजा करने के बाद घर से निकला, फिर हुआ कुछ ऐसा, नहीं लौटा जिंदा

BIHAR NEWS : पूजा करने के बाद घर से निकला, फिर हुआ कुछ ऐसा, नहीं लौटा जिंदा

AURANGABAD : जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में 15 साल के किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का नाम अमित कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि बाबू अमोना के नजदीक ताड़ और अमरूद के बागान से अमित का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंदरूनी चोट से उसकी मौत हुई लगती है। मृतक के भाई विकास कुमार ने अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मामला थाना क्षेत्र के गोरडीहा पंचायत अंतर्गत बसन बिगहा से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार अमित गुरुवार सुबह के समय नहाने के बाद पूजा कर घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। स्‍वजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी क्रम में किसी से जानकारी मिली कि उसका शव आम के बगीचे में पड़ा हुआ है। स्‍वजन दौड़ते-भागते वहां पहुंचे तो अमरूद के पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार उसके गले में गमछा लपेटा हुआ था। शव देखकर माता-पिता ऐसे चित्‍कार करने लगे कि माहौल गमगीन हो गया। शव देखने से मौत के कारणों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। 

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही जानकारी मिल सकेगी। इस बीच लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। किसी का कहना है कि हत्‍या की गई है। कोई इसे सुसाइड से जोड़कर देख रहा है।


Suggested News