बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना पर बोले विधानसभा अध्यक्ष - यह महामारी नहीं, सुनामी, इसे कंट्रोल करना मुश्किल

कोरोना पर बोले विधानसभा अध्यक्ष - यह महामारी नहीं, सुनामी, इसे कंट्रोल करना मुश्किल

PATNA : कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार विधानसभा में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसकी शुरुआत आज से हो गई है। बिहार विधान सभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार के भरोसे ही लोग ना बैठे रहे अपनी तरफ से भी आगे आएं और मदद करें विधायकों की जो शिकायतें थी उसे भी इस कंट्रोल रूम के माध्यम से दूर किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि ऑफिस आवासीय कंट्रोल रूम खोला जाएगा और लोगों की जो परेशानियां है उसे दूर करने का काम किया जाएगा यह महामारी नहीं बल्कि अब सुनामी ले चुका है इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है और यह लंबा चलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस कंट्रोल रूम से न सिर्फ वर्तमान विधायक औ पार्षद मदद ले सकते हैं, बल्कि पूर्व विधायक, अधिकारी, सचिवालय के तमाम कर्मचारियों के साथ आम लोगो संपर्क कर मदद और जानकारी मांग सकते हैं। उन्होंने बताया कि यहां डॉक्टरों के नंबर भी जारी किए जाएंगे। 

बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर उन्होंने कहा कि जो स्थिति है, वह बेहद ही भयावह है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है स्थिति को नियंत्रित करने की, लेकिन महामारी से बचने के लिए लोगों को भी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। तब ही महामारी को नियंत्रित किया जा सकता है।



Suggested News