बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: मशरूम खाने से पहले रखें किस्म की पूरी जानकारी, अनभिज्ञ रहने से परिवार के 4 सदस्य बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

BIHAR NEWS: मशरूम खाने से पहले रखें किस्म की पूरी जानकारी, अनभिज्ञ रहने से परिवार के 4 सदस्य बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

AURANGABAD: जानकारी के अभाव में किसी चीज का सेवन कितना खतरनाक होता है, यह इस खबर को पढ़कर आपको समझ आ जाएगा। औरंगाबाद के नरारी थाना क्षेत्र में मशरूम खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गए जिससे परिजन काफी घबरा गए। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

औरंगाबाद के नरारी थाना क्षेत्र के कुशा गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब देहाती मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य बेहोस हो गए। हालत बिगड़ती देखकर ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल लाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। इस बिंदु पर परिजनों ने बताया कि हमारे घर के कुछ बच्चे बगल के गांव में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जाते है। स्कूल में शिक्षक द्वारा उन्हें मशरूम खाने और उसके फायदे के बारे में बताया गया। इसके बाद बच्चे घर की पीछे उगे मशरूम लेकर आ गए और घर में इसकी सब्जी बनाई गई। खाना खाने के एक घंटे बाद सबकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में ग्रामीण की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपको बता दें, मशरूम की कई प्रजातियां पाई जाती हैं और उनमें से केवल कुछ प्रजाति के मशरूम ही खाने योग्य होते हैं। इसको बनाने के दौरान कई तरह की सावधानी भी रखनी पड़ती है। कई तरह के मशरूम जहरीले भी होते हैं। मशरूम को पकाने और खाने की विधि अन्य सब्जियों से अलग होती है। इसलिए अगर ज्यादा जानकारी ना तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 


Suggested News