BIHAR NEWS: अमरपुर दुर्गा मंदिर पहुंचे बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा, दर्शन कर लिया माता रानी का आशीर्वाद

AMARPUR/BANKA: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा अमरपुर के बड़ी दुर्गा स्थान एवं छोटी दुर्गा स्थान में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होनें अपने विधान सभा क्षेत्र में खुशहाली के लिए मां दुर्गे से प्रार्थना की। साथ ही राज्य की सुख-समृद्धि-शांति के लिए मां से प्रार्थना की।
वहीं अमरपुर गोला चौक स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय में हो रहे डांडिया प्रोग्राम में भी उन्होंने शिरकत की। डांडिया नृत्य कर रहे बालिकाओं एवं महिलाओं की हौसला आफजाई भी की। वहां पहुंचने पर अमरपुर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा उनका जोरदार स्वागत हुआ।
इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ,अनिल दारूका , सजन शाह मनीष झा, संजय गाय अशोक साह, थानाध्यक्ष मोहम्मद सबदर अली वीडियो राकेश कुमार एवं पूजा समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट।