बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पूर्णिया में स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PURNEA : पूर्णिया में सौरा नदी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक दोस्तों के साथ कूड़ा चुनकर नदी में नहाने गया था। इसी क्रम में उसका पैर फिसला और वो गहरे पानी में जा समाया। उसे डूबता देख  वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर बच्चे को बचाने नदी में कूदे। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे को ढूंढा नहीं जा सका। कुछ ही देर बाद सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और फिर SDRF की टीम पहुंची, जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद शव को आज सुबह पानी से बाहर निकाला जा सका। घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र के सौरा नदी घाट की है।

बच्चे की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया लेकर आई है। मृतक की पहचान के.हाट थाना क्षेत्र के पूर्णिया कोर्ट के बालकिशुन नगर वार्ड 17 निवासी कन्हैया ऋषिदेव के बेटे साजन कुमार 12 के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे की दीदी संजो देवी ने बताया कि बच्चा रोजाना की तरह इलाके के बच्चों के साथ देर दोपहर घर से कूड़ा बिनने निकला था। इसी क्रम में वो सौरा नदी में नहाने चला गया। इसी क्रम में उसका पैर फिसला और फिर वो नदी में डूबने लगा। इधर बच्चे को डूबता देख साथ में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर की आवाज सुनकर स्थानीय मौके पर जुटे। स्थानीय गोताखोरों ने उसे बचाने नदी में छलांग लगाई, मगर उसे ढूंढा नहीं जा सका। जिसके बाद सदर थाना की पुलिस ने SDRF को घटना की जानकारी दी। 

सूचना पाकर पहुंची SDRF की टीम शाम ढलने तक बच्चे की खोजबीन में जुटी रही। आज सुबह अंजोरा होने पर SDRF ने दोबारा से बच्चे की खोजबीन शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को सौरा नदी से बाहर निकाला गया। इधर बच्चे की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम में जुट गई है।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट

Editor's Picks