बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News : जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पर बदमाशों की हत्या करने की कोशिश, भागकर बचायी जान

Bihar News : जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पर बदमाशों  की हत्या करने की कोशिश, भागकर बचायी जान

खगड़िया।(Bihar News)  पंचायत चुनाव के कारण अपराधिक घटनाओं में तेजी आ गई है। जिसका ताजा उदाहरण(khagdiya Crime) खगड़िया जिले के चौथम थाना से सामने आया है। जहां एक जिला परिषद सदस्य की हत्या करने की नाकाम कोशिश की है। बदमाशों ने जिप सदस्य पर गोलियां चलाई, लेकिन वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल हो गए।(Bihar Crime News) घटना सामने आने के बाद जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह वर्तमान जिला परिषद सदस्य मिथलेश यादव के वाहन पर गोलीबारी के मामले में चौथम व मानसी पुलिस जांच करने पहुंची। इस दौरान चौथम थानाध्यक्ष मुरारी कुमार व मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

उल्लेखनीय है कि जिप सदस्य बुच्चा पंचायत से रामधुनी यज्ञ का उद्घाटन कर मोहनपुर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान श्री नगर और टेकरिया गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने जिप सदस्य की स्कॉर्पियो वाहन पर गोलीबारी करने लगे। इसके बाद जान बचाकर जिला परिषद सदस्य भागे। इधर जांच करने पहुंची पुलिस को पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आधा दर्जन चक्र गोलियां चलाई। गोलीबारी करने वाले दो बदमाशों को पहचान कर लिए जाने की बात उन्होंने कही। जबकि एक बदमाश को नहीं पहचान पाए। पुलिस को दिए बयान में जिला परिषद सदस्य ने कहा कि शिशवा गांव के राजेन्द्र यादव का पुत्र मोहन यादव व संतोष यादव को उन्होंने पहचान लिया। जबकि एक बदमाश को नहीं पहचान सके। 

बता दें कि जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई। वह चौथम व मानसी का बॉर्डर इलाका है। हालांकि बाद में तय किया गया कि घटनास्थल चौथम है। इधर चौथम थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी है।

Suggested News