बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: 31 अगस्त को चलेगा कोरोना टीकाकरण महाभियान, दूसरे डोज के लिए प्रखंड मुख्यालय में बनेगा विशेष केंद्र

BIHAR NEWS: 31 अगस्त को चलेगा कोरोना टीकाकरण महाभियान, दूसरे डोज के लिए प्रखंड मुख्यालय में बनेगा विशेष केंद्र

DARBHANGA: समाहरणालय अम्बेडकर सभागार में रविवार को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने हेतु सभी जिला/प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण महाअभियान दिनांक 31 अगस्त 2021 को पूरे बिहार में चलाया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में प्रातः 7 बजे से टीकाकरण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान में विशेषकर द्वितीय डोज वाले को प्राथमिकता दी जाएगी, परंतु शिविर में आने वाले सभी व्यक्तियों को टीकाकरण का प्रथम डोज भी दिया जाएगा।

इस महाअभियान में पूरे प्रदेश में 25 लाख लोगों का टीकाकरण करवाना है, जिसमें दरभंगा जिले में लगभग एक लाख लोगों को एक दिन मेंटीकाकरण किया जाना है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन व सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि यह 31 अगस्त को दरभंगा के सभी प्रखंड मुख्यालय में, ग्रामीण क्षेत्र के सभी 324 पंचायतों में तथा नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के सभी वार्डों में एक एक टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त दूसरे डोज के लिए प्रखंड मुख्यालय में एक विशेष टीकाकरण केंद्र भी बनाया जाएगा। सभी टीकाकरण केंद्र अनिवार्य रूप से प्रातः 7 बजे से खुल जाएंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्र, डी.पी.एम. (हेल्थ) विशाल कुमार, यूनिसेफ के ओंकार चन्द, केयर इण्डिया के जिला समन्वयक श्रीमती श्रद्धा झा, डब्ल्यू.एच.ओ के वाशव राज, डी.पी.एम (मध्याह्न भोजन) संजय देव "कन्हैया",  वरीय उप समाहर्त्ता राहुल कुमार, संस्कार रंजन, गौरव शंकर, ललित राही, सुश्री टोनी कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, सहायक नोडल आई.टी कोषांग पूजा चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। वही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

Suggested News