बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News : उत्पाद-पुलिस की बड़ी छापेमारी,मकान और गोदाम में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, रात भर चलती रही कार्रवाई

Bihar News : उत्पाद-पुलिस की बड़ी छापेमारी,मकान और गोदाम में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, रात भर चलती रही कार्रवाई

पटनासिटी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुनाडीह में उत्पाद पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है। यह छापेमारी बीती रात से ही चल रही थी जो आज सुबह जाकर समाप्त हुआ है। उत्पाद पुलिस को  नकली अंग्रेजी शराब बनाने बाली फैक्ट्री की गुप्त सूचना मिली जिसके तुरन्त बाद ही विभागीय पुलिस अलर्ट हो गयी जिसके बाद पुलिस बताए हुए जगह पर जब पहुची तो उसके होश ही उड़ गए। उत्पाद पुलिस ने देखा कि पुनाडीह पंचायत  के बागीचे में एक मकान और गोदाम में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री है और उसी में धड़ल्ले से  शराब बनाया जा रहा है। पुलिस ने जब पड़ताल के दायरा बढ़ाया और जैसे ही मकान में घुस कर देखा तब मकान के अंदर तहखाना बना हुआ मिला जिसमे से भाड़ी मात्रा में  नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

पुलिस की जांच जारी थी उसी दौरान मकान के ठीक पास में ही एक गोदाम भी था जिसमे गोदाम के बाहरी हिस्से में पशु चारा रखा हुआ था और उसी गोदाम में एक तहखाना भी बना था जिसमे अंग्रेजी शराब का भंडारण किया हुआ था।इन दोनों जगहों से उत्पाद पुलिस ने लगभग सैंकड़ो कार्टन नकली अंगेजी इम्पीरियल ब्लू शराब को जप्त किया है। साथ ही मौके से कई मोटरसाइकिल, शराब तैयार की जाने बाली टूल्स,बोतल,एक ट्रक, एक टेम्पू और ऐसे ही कई सामानों की बरामदगी उत्पाद पुलिस ने की है। 

हालांकि उत्पाद इंस्पेक्टर शैलेन्द्र ने कहा कि बरामद सामानों का पहले मिलान कर लिया जाएगा, जहां से शराब बरामद हुआ है उस मकान मालिक का क्या नाम है यह सब जानकारी के बाद ही स्पस्ट रूप से जानकारी दी जाएगी। फिलहाल मकान और गोदाम में जितने भी लोग थे वो सभी भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल अब सरकारी नियमानुसार जिस मकान और गोदाम से शराब की बरामदगी हुई है उसे सरकार अब अपने कब्जे में ले लेगी।

Suggested News