BIHAR NEWS: मौत ने ऐसे खींचा- बच्चे को बचाने के क्रम में पोखर में डूबा शख्स, डूबने से हुई मौत

NALANDA: माना जाता है कि जीवन और मृत्यु का चक्र हमारे हाथों में नहीं होता। व्यक्ति कितनी भी कोशिशें कर लें, काल के प्रभाव से बच नहीं सकता। कुछ ऐसा ही अजब-गजब मामला सामने आया है नालंदा से, जहां बच्चे को पोखर में डूबता देख एक व्यक्ति उसे बचाने को कूद पड़ा। हैरानी की बात यह है कि बच्चा तो बच गया मगर शख्स की डूबने से मौत हो गई।

खबर वैशाली के सदर अनुमंडल अंतर्गत कमतौलिया गांव से है, जहां पोखर में डूब रहे एक बच्चे को बचाने गए पड़ोसी की पोखर में डूबकर मौत हो गई। जबकि हादसे में बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। दरअसल नहाने के दौरान 9 साल का उत्तम कुमार पोखर में डूबने लगा। जिसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तब मौके पर मौजूद मुनटुन चौधरी उत्तम को बचाने के लिए पानी में कूद गया। बड़ी मशक्कत के बाद मुनटुन ने उत्तम को बचा लिया लेकिन इस दौरान उत्तम मूनटुन चौधरी पोखर में डूब गया। मुनटुन के डूबने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 37 बर्षीय मुनटुन चौधरी का पोखर शव निकाला का सका। जिसके बाद इलाके में मातम छा गया। वहीं परिजनों में घटना के बारे में सुनकर कोहराम मच गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पोखर से सुरक्षित बचाए गए उत्तम कुमार को फिलहाल निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।