बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: मांगलिक कार्य के लिए निकले परिवार पर लगा ग्रहण, पिकअप पलटने से 18 से ज्यादा लोग घायल, इलाज के लिए भर्ती

BIHAR NEWS: मांगलिक कार्य के लिए निकले परिवार पर लगा ग्रहण, पिकअप पलटने से 18 से ज्यादा लोग घायल, इलाज के लिए भर्ती

BANKA: जिले के चांदन थाना क्षेत्र के चांदन नदी पुल के करीब कामदेव यादव ढाबा के पास पिकअप वाहन के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। सभी घायल यात्री पूर्णिया जिले के बताए जा रहे हैं, जो बच्चों के मुंडन के लिए झारखंड जा रहे थे। हालांकि मांगलिक कार्य से पहले ही हादसा हो गया और सभी अस्पताल पहुंच गए। पिकअप सवार सभी लोग के गार्ढ़या बलवा पंचायत झुन्नी कला के निवासी बताये जा रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीना देवी और संजय महालदा अपने तीन बच्चों 7 साल के मंजीत, 5 साल की सुहाना और 3 साल के कृष्णा कुमार का मुंडन कराने के लिए गांव से निकले थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे, जो सुल्तानगंज गंगा स्नान कर देवघर झारखंड बाबा धाम मंदिर जा रहे थे। इसी बीच कटोरिया चांदन मुख्य सड़क स्थित चांदन पुल के समीप कामदेव ढाबा के करीब पिकअप वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में बैठे सवारी सभी यात्री इर्द-गिर्द गिर गए औऱ पिकअप पलट गई। इस हादसे में 18 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में राधा देवी, रंजू देवी, शिवनारायण पाठक, रानी देवी, रूपा देवी, विरछी  देवी,पृथ्वी महालदा, नरेश महलदा, मौसम कुमार 14 वर्ष वगैरह के साथ अन्य लोग भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही चांदन थाना अधिकारी जितेंद्र कुमार तिवारी दलबल के साथ पहुंचकर सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां इलाज कर रहे प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

घायलों में से राधा देवी, शिव नारायण पाठक, अनीता देवी, प्रकाश मल्लाह, नरेश मलदाहा, बिरछी देवी की गंभी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया गया। घायल करण कुमार ने बताया की हम सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी मुंडन कराने बाबाधाम जा रहे थे। जाने के क्रम में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट।

Suggested News