बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पंचायत चुनाव के पहले क्राइम में बढ़ोतरी, फंदे से झूलता मिला वार्ड सदस्य का शव, मचा हड़कंप

BIHAR NEWS: पंचायत चुनाव के पहले क्राइम में बढ़ोतरी, फंदे से झूलता मिला वार्ड सदस्य का शव, मचा हड़कंप

NAWADA: जिले के नगर थाना क्षेत्र के शोभिया कृषि फॉर्म के समीप आकाशदीप प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से शुक्रवार की सुबह पंखे से लटकता वार्ड सदस्य नगीना चौहान का शव बरामद किया गया। मृतक इसी थाना क्षेत्र के बेल्दरिया कामाचक गांव निवासी रामजी चौहान का पुत्र थे। वह भदौनी पंचायत की वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य थे और जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े थे। 

मृतक के भाई धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि परिवार के सदस्यों की बेचैनी बढ़ गई और खोजबीन शुरू कर दिया। जानकारी मिली थी कि वह बीमार हैं और ऑफिस में हैं। गुरुवार की रात तकरीबन नौ बजे ऑफिस पहुंच कर दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अगले दिन शुक्रवार की सुबह खोजबीन करते हुए पुनः प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। 

अंदर जाने पर देखा कि भाई पंखे से फांसी के फंदे से झूल रहा है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बहरहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिंदु पर छानबीन में जुट गई है।

Suggested News