बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: 200 किलो गांजा के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार भी हुए बरामद

BIHAR NEWS: 200 किलो गांजा के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार भी हुए बरामद

KAIMUR: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के धूमरदेव गांव से 2 क्विंटल 4 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर एक मास्केट गन, 21 गोली, 4खोखा, 18 जिंदा कारतूस, अर्ध निर्मित महुआ शराब, देसी शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। हालांकि इसका एक साथी मौके से फरार हो गया। यह लोग मिलकर गांजे की सप्लाई एमपी, यूपी, छत्तीसगढ़ और नेपाल में करते थे।

जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर थाना क्षेत्र के धूमरदेव गांव के तलहटी में गांजा की खेती हो रही है। यहां से गांजा बिहार यूपी मध्य प्रदेश और नेपाल में सप्लाई किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर एक टीम का गठन करते हुए जब धूमरदेव गांव के पहाड़ की तलहटी में छापामारी की गई। छापेमारी में 2 क्विंटल 4 किलो गांजा बरामद हुआ। अर्ध निर्मित महुआ शराब, देसी शराब बनाने का फैक्ट्री, एक मास्केट गन, 21 गोली, चार खोखा, और 18 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुआ है।

यहां से गांजा यूपी एमपी छत्तीसगढ़ सहित नेपाल तक सप्लाई होता था। इसके एक अभियुक्त गुपूत यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है। वहां की स्थिति देखकर पता चलता है कि काफी दिनों से यद धंधा फलफूल रहा था। वहां की भौगोलिक बनावट ऐसी है कि जल्दी कोई वहां पहुंच नहीं पाता। इसी का फायदा उठाकर यह लोग गांजे की काफी दिनों से खेती कर रहे थे। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के नक्सली इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Suggested News