BIHAR NEWS: बाढ़ प्रभावितों की अनवरत मदद कर रहे जाप नेता, आर्थिक सहायता सहित सामुदायिक भोजन की चलायी मुहिम

DARBHANGA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की ओर से कुशेश्वरस्थान उतरी नगर पंचायत के बहेड़ा महादलित टोला में बाढ़ पीड़ितों के बीच 15 दिनों से अनवरत राहत कार्य किया जा रहा है। पूर्व सांसद सह जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर यह बाढ़ पीड़ितों के बीच आर्थिक मदद के साथ-साथ समुदायिक रूप से भोजन कराया जा रहा है।
वहीं बाढ़ प्रभावितों को आवाजाही के लिए नाव उपलब्ध कराया गया हैं। इस पर युवा जिला अध्यक्ष विश्वंभर यादव ने कहा कि इस क्षेत्र से मसीहा पप्पू यादव को बहुत लगाव है। वे हमेशा यहां के लोगों के लिए चिंतित रहते हैं। राजनितिक कुचक्र के तहत पप्पू यादव को जेल में बंद रखा गया है, ताकि वे जनता की सेवा नहीं कर सके। लेकिन पप्पू यादव जेल में बंद करके उनकी राजनीति को दबाया नहीं जा सकता है। वे भले जेल में है, परन्तु उनका सेवा जारी है। जिसका प्रमाण कुशेश्वरस्थान के उतरी नगर पंचायत,पश्चिमी में दिखाई दे रहा है।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि बाढ़ कुशेश्व स्थान के अभिशाप है, लेकिन हेलिकॉप्टर वाले नेता यहां सिर्फ फोटो खिंचवाने आते हैं। जनसमस्या पर कोई बात नहीं करते हैं। यहां के लोग वर्ष में 6 महीने बाढ़ कि समस्या को काले पानी की सजा के तरह झेलते हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि कुशेश्वर स्थान में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की व्यवस्था करें एवं इस क्षेत्र को विशेष बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बनाने की घोषणा करें।
योगी चौपाल ने कहा कि हमारे नेता जेल में है फिर भी हम पब्लिक सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। सरकार पप्पू यादव जी को जेल में बंद करके गरीबों को बेसहारा बना दिया है। बिहार की जनता सब देख रही है। शुभम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बाढ़ के कारण पप्पू यादव जी को रिहा नहीं होने दे रहें क्योंकि पप्पू यादव बाहर रहेंगे तो बाढ़ पीड़ीतो के बीच जाकर सरकार की नाकामी को से पर्दा करेंगे।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष हीरा सहनी,युवा प्रखंड अध्यक्ष जीवछ यादव,प्रखंड सचिव अमरजीत चौपाल,प्रखंड उपाध्यक्ष बब्लू पोद्दार,शोभा राय,मांगने चौपाल,संतोष चौपाल,हरे राम यादव,संतोष यादव,विद्यानंद यादव,मो० एहसान,जीवछ हजारी,मुरारी पासवान सहित दर्जनो लोग थे।