बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महानंदा बदल सकती है अपना धारा, मचेगी भारी तबाही, खनिज विभाग की यह लापरवाही लोगों के लिए पड़ेगी भारी

महानंदा बदल सकती है अपना धारा, मचेगी भारी तबाही, खनिज विभाग की यह लापरवाही लोगों के लिए पड़ेगी भारी

KATIHAR : कटिहार में महानंदा के जद वाले इलाके में अवैध मिट्टी खनन के खेल से बाढ़ के रेड जोन माने जाने वाले इस इलाके में हो सकती है बड़ी तबाही। क्योंकि नदियों के तट वाले इलाके से अनियंत्रित तरीके से मिट्टी कटाई से नदी अपना धारा बदल सकता है, जिस कारण बाढ़ के समय बड़ी तबाही हो सकता है। 

दरअसल, कटिहार के प्राणपुर एवं रौशना थाना क्षेत्र में महानंदा नदी से सटे इलाकों में मिट्टी के कटाई बहुत पहले से चलते आ रहा है लेकिन अवैध खनन के खेल में बंगाल के मिट्टी तस्कर भी शामिल हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो हर रोज दो से तीन दर्जन ट्रक इस इलाके से मिट्टी लेकर बंगाल के सीमा पार करता है, बड़ी बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी के नजर पर होने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं होता है।

 हालांकि पिछले साल खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह हाइवा ट्रक एवं पोकलेन मशीन भी जप्त किया था। लेकिन इस बार यह खेल प्रशासन के नाक के नीचे से होने के बावजूद अब तक इसे लेकर प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। हालांकि खनन विभाग के मानें तो लगातार मिट्टी माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। हाल के दिनों में उपलब्धि भी हुआ है,जिसमे कई लोगों को फाइन भी किया गया है। जहां तक इस मामले की बात है आगे खनन पदाधिकारी इस पर जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Suggested News