बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: Mrs. India Universe 2021 के फाइनल में पहुंची गोपालगंज की बेटी, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

BIHAR NEWS: Mrs. India Universe 2021 के फाइनल में पहुंची गोपालगंज की बेटी, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

GOPALGANJ: गोपालगंज में जन्मी सुरम्या प्रियदर्शिनी इस वर्ष गुरुग्राम में 17 से 21 अगस्त 2021 तक आयोजित होने वाली "मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021" में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस वर्ष मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021 गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की महिलाएं भाग ले रही हैं। जो महिला यह प्रतियोगिता जीतेगी वह आगे चल कर अंतरष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सुरम्या प्रियदर्शिनी ने अपनी आकांक्षाओं के प्रति सजग रहते हुए देश और समाज में अपने शहर एवं राज्य के लिए कुछ करने का निश्चय किया। अपनी कड़ी मेहनत एवं एकाग्रता से उन्होंने फाइनल में अपना स्थान बनाया है। उनकी यह उपलब्धि समाज के समस्त विवाहित महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनेगी, जो जीवन मे कुछ करना चाहती हैं और अपने सपने पूरे करना चाहती हैं। सुरम्या प्रियदर्शिनी के पिता रंजन कुमार सिन्हा और मां पुष्पा सिन्हा सरकारी स्कूल के प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य पद से सेवानिवृत हुए हैं। वह गोपालगंज शहर के रामनाथ शर्मा मार्ग में S-MART नामक मॉल चलाते हैं। सुरम्या की प्रारंभिक शिक्षा शहर के सेंट जोसेफ्स स्कूल में हुई। तदोपरांत उन्होंने केंद्रीय विद्यालय का कम्पटीशन निकाल के वहां पढ़ाई की, फिर उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजिनीरिंग से बी टेक किया तत्पश्चात उन्होंने M.B.A. किया।

अब वह अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी तेल कंपनी में सम्मानित पद पर कार्यरत हैं। सुरम्या के पति अपूर्व राज भी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में अबू धाबी में उच्च पद पर पेट्रोलियम अभियंता के रूप में आसीन हैं। सुरम्या प्रियदर्शिनी बचपन से ही पढ़ाई के अलावा एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटीज में भाग लेती थीं तथा सदैव अव्वल रहती थीं। इन्होंने कॉलेज में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई तथा दूसरे राज्यों में भी बिहार का एक उत्तम छाप छोड़ा। सुरम्या की इच्छा है कि वह नारी सशक्तिकरण एवं घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर अपना योगदान दें और बिहार को अपना पुराना गौरव लौटाने में अपनी एक भूमिका निभाएं।

Suggested News