बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर डीएम ने किया EVM गोदाम का निरीक्षण

BIHAR NEWS: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर डीएम ने किया EVM गोदाम का निरीक्षण

DARBHANGA: भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी के द्वारा किया जाना है।

इसी निर्देश के अन्तर्गत जुलाई माह का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, एन.सी.पी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, एल.जे.पी. के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र झा, राजद के महासचिव विष्णु चन्द पप्पू, जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Suggested News