बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: सफाईकर्मियों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, चौकशिकारपुर इलाके में निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

BIHAR NEWS: सफाईकर्मियों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, चौकशिकारपुर इलाके में निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

PATNA CITY: पटना नगर निगम और निगम के कर्मचारियों के बीच कई दिनों से तनातनी की स्थिति बनी हुई है। निगम कर्मी कई बार अपनी मांग पूरी करवाने को लेकर हड़ताल पर चले जाते हैं। जिस वजह से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाती है।

बीते 3 दिनों से निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। जिस वजह से पूरे शहर में जगह जगह पर गंदगी का अंबार लग गया है। अब तक नगर निगम की तरफ से सफाई कर्मियों को वापस बुलाने की कोई पहल नहीं की गई है और सफाई कर्मियों का आक्रोश भी चरम पर है। जिसके कारण पूरे शहर में कचरे का अंबार लग गया है। सड़क पर बारिश और धूप के बीच खुले में कचरा सड़ने लगा है, जिससे उठ रही दुर्गंध लोगों के लिए असहनीय होती जा रही है। वहीं निगम सफाईकर्मी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है। पटनासिटी के चौक शिकारपुर स्थित नाला पर गुरुवार को निगम गेट के सामने सफाईकर्मी प्रदर्शन करते हुए अपने मांगो को लेकर आवाज बुलंद की।

जहां सफाईकर्मियों का कहना था कि कोरोना काल मे सभी लोग अपने घरों में बैठे हुए थे उस समय भी सफाईकर्मी सड़कों पर उतरकर साफ सफाई की। उसके बावजूद भी निगम प्रशासन सफाईकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वही सफाईकर्मियों ने 10 वर्षो की सेवा पूरी करने वाले मजदूरों को परमानेंट करने की मांग की है और दैनिक मजदूरों को नियमित करने के साथ साथ समान काम का सामान वेतन की मांग की है।

Suggested News