बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: अररिया में आंधी-पानी साथ लेकर आई तबाही, पेड़ के नीचे दबने से बच्ची की मौत, कई घरों के छप्पर उड़े

BIHAR NEWS: अररिया में आंधी-पानी साथ लेकर आई तबाही, पेड़ के नीचे दबने से बच्ची की मौत, कई घरों के छप्पर उड़े

ARARIA: अररिया जिले में दोपहर को मौसम ने अचानक ही करवट ली और देखते ही देखते जिले में तेज आंधी चलने लगी। तेज आंधी की वजह से दर्जनों कच्चे मकानों की छत उड़ गई। यही नहीं, कई पेड़ भी उखड़कर गिर गए। 

जिले के हरियाबाड़ा में पेड़ के टूटकर गिरने से 10 साल की बच्ची की दबकर मौत हो गई। बच्ची की मौत होने से परिजन सहित गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने प्राथमिक इलाज देने की कोशिश भी की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं इस आंधी- पानी में दर्जनों कच्चे मकान की छत उड़ गई। वहीं फोरलेन सड़क पर कई बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए। हरियाबाड़ा के पास NH 57 फोरलेन सड़क पर कई पेड़ गिरे फोरलेन सड़क करीब 1 घंटे तक पूरी तरह जाम रहा। बड़ी मुश्किल से क्रेन की मदद से पेड़ को रास्ते से हटाकर आवागमन दुरुस्त किया गया।

बता दें कि पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अररिया सहित कई जिलों के लिए आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया था। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी आशंका व्यक्त की थी। इसी अलर्ट के बाद ही जिलों में मौसम में बदलाव हुआ और यह हादसा हो गया।

Suggested News