बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: एक पंथ, दो काज, स्पीकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समर्थकों ने लगाए पौधे, साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

BIHAR NEWS: एक पंथ, दो काज, स्पीकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समर्थकों ने लगाए पौधे, साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

LAKHISARAI: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है और साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का जन्मदिन भी है। इस उपलक्ष्य में उनके समर्थकों ने पौधे लगा कर मनाई खुशी। समर्थकों ने एक पंथ, दो काज को चरितार्थ करते हुए अध्यक्ष को जन्मदिन के उपलक्ष्य में बधाई- शुभकामनाएं दी। साथ पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।

भाजपा विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के जन्मदिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी सुशांत आर्यभट्ट के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने बालगुदर स्थित अशोकधाम में पौधारोपण किया। कार्यकर्ताओं ने पीपल, नीम, और आम के दर्जनों पौधे लगाएं। साथ ही यब वचन भी लिया कि पुराने पेड़ो की रक्षा करना और नए नए पौधे लगाना उनका उद्देश्य होगा। नेतृत्वकर्ता सुशांत आर्यभट्ट ने समाज के लिए ये संदेश भी दिया कि वृक्ष पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक होते हैं| 

मनुष्य अपने लाभ के लिए कारखानों की संख्या में लगातार वृद्धि करता रहा, किंतु उस वृद्धि के अनुपात में उसने पेड़ों को लगाने की ओर ध्यान ही नहीं दिया। इसके विपरीत उसने जमकर उनकी कटाई की। इसके परिणामस्वरुप पृथ्वी का पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी विपुल सनी, शिक्षक ए.एन. टाइगर, राहुल शर्मा, राहुल कश्यप, आकाश कुमार गुड्डू, विकास, बिलटू के साथ साथ दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Suggested News