बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: सदानंद सिंह से मिले सुशील मोदी और तेजस्वी, परिवार से की मुलाकात, दिग्गज नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

BIHAR NEWS: सदानंद सिंह से मिले सुशील मोदी और तेजस्वी, परिवार से की मुलाकात, दिग्गज नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

PATNA: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सदानंद सिंह की तबीयत पिछले कई दिनों से काफी खराब चल रही है। उन्हें लीवर सिरोरिस है औऱ बीते कई दिनों से उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। हाल ही में उन्हें एयरलिफ्ट कर पटना लाया गया, जहां निजी अस्पताल में वह इलाजरत हैं। शुक्रवार को उनसे मुलाकात करने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी पहुंचे।

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए तस्वीरें साझा की और उन्होंने बताया कि वह सदानंद सिंह से मुलाकात करने पटना के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की और जल्द से जल्द सदानंद जी के स्वस्थ होने की कामना की ।

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शुक्रवार को सदानंद सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इसके अलावा उन्होंने सदानंद सिंह के परिजनों से इलाज संबंधी जानकारी प्राप्त की। वहीं ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें, सदानंद सिंह कांग्रेस ही नहीं बल्कि बिहार के सबसे बुजुर्ग और बड़े नेताओं में शामिल माने जाते हैं। वह बिहार विधानसभा के अध्यक्ष तथा लंबे समय तक मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट का 9 बार प्रतिनिधित्व किया है। वहीं उनके पुत्र शुभानंद मुकेश ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इसी सीट से चुनाव लड़ा था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि पहले उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था, मगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी और कोई ध्यान नहीं दिया।


Suggested News