BIHAR NEWS: पुलिस की पिटाई से सफाईकर्मी की हालत चिंताजनक, आक्रोशित कर्मियों ने थाना परिसर में जमकर काटा बवाल

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिला के रोसड़ा में कथित तौर पर पुलिस पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए और दरभंगा डीएमसीएच में इलाज रात राम सेवक राम को बुधवार को एंबुलेंस से रोसड़ा लाया गया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा उसे एंबुलेंस से ही रोसड़ा थाना पर ले जाया गया और थाना पर हमला बोलते हुए तोड़फोड़ की गई।
आपको बता दें कि सैलरी की मांग को लेकर रोसड़ा नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल पर थे और इसी दौरान सफाई कर्मी राम सेवक राम ने रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को थप्पड़ मार दिया था। बाद में रोसड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने थप्पड़ मारने के आरोपी सफाई कर्मी राम सेवक राम को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान रोसड़ा थाना के हाजत में उसकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल, सदर अस्पताल समस्तीपुर और उसके बाद डीएमसीएच दरभंगा इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही थी।
सफाई कर्मी के परिजनों का आरोप है कि रोसड़ा थाना के हालत में पुलिस के द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई की गई जिस कारण वह जिंदगी और मौत से जूझने लगा। उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बुधवार को रोसड़ा वापस लाया गया। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और रोसड़ा थाना में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे हैं। फिलहाल मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है औऱ स्थिति को नियंत्रण में किया जा रहा है।