बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: जिले में दिखा येलो अलर्ट का प्रभाव, ठनका गिरने से गांव की ही वृद्ध सहित किशोर की मौत, परिजनों में छाया मातम

BIHAR NEWS: जिले में दिखा येलो अलर्ट का प्रभाव, ठनका गिरने से गांव की ही वृद्ध सहित किशोर की मौत, परिजनों में छाया मातम

BANKA: जिले के अमरपुर के डुमरिया गांव के उत्तर रामजनियां पोखर के समीप मंगलवार को ठनका के चपेट में आने से एक वृद्ध महिला सहित किशोर की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 65 साल की आनंदी मंडल और 13 साल के सन्नी तांती के रूप में की गई है।

वृद्ध मृतक डुमरिया गांव के वार्ड सदस्य राजकुमार मंडल का पिता था।‌ जबकि सन्नी तांती मूलरूप से शंभूगंज के केहनीचक गांव के प्रमोद तांती का पुत्र था। जो बचपन में मां की मौत हो जाने के बाद से ही अपने नाना मुशहरू तांती के घर में रह रहा था। दोनों मृतक ठनके की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए थे। वार्ड सदस्य राजकुमार मंडल ने बताया कि बारिश में उसके पिता रामजनियां पोखर स्थित खेत चले गये। और खेत से पानी को रोकने के मेढ बांधकर पास के पीपल पेड़ के नीचे बैठ गये। जहां पूर्व से सन्नी तांती जो बहियार में मवेशी चरा रहा था। वह भी पीपल पेड़ के नीचे बैठा। इसी दौरान ठनका गिरने से दोनों का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं बहियार में काम कर रहे लोगों की दोनों पर नजर पड़ी। शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों मृत पड़े थे।

सूचना पाकर रेफरल अस्पताल से एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को रेफरल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। सीओ स्वाति कृष्णा ने बताया कि दोनों मृतक के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सरकारी मुआवजा दिया जायेगा। बता दें, मौसम विज्ञान केंद्र ने सुबह ही जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसके मुताबिक जिले में बारिश सहित वज्रपात की आशंका जताई गई थी। इसके बाद ही यह हादसा हो गया।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News