बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बैंक मैनेजर के सूने घर पर चोरों की नजर, पांच लाख से अधिक की संपत्ति पर किया हाथ साफ

BIHAR NEWS : बैंक मैनेजर के सूने घर पर चोरों की नजर, पांच लाख से अधिक की संपत्ति पर किया हाथ साफ

NALANDA : शहरी इलाकों में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के बैगनावाद मोहल्ले का है। जहां चोरों ने बंद पड़े घर को अपना निशाना बनाया है। चोरी भारतीय स्टेट बैंक पटना के प्रबंधक ब्रजेश कुमार के घर में हुई है। चोरी की घटना सामने आने के बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।

मामले में बताया गया कि  ब्रजेश कुमार पहले जो सोहसराय स्तिथ स्टेट बैंक में कार्यरत थे। जिनका स्थानांतरण पटना हो गया। परिवार समेत प्रबंधक पटना में ही रह रहे है। घर में उनका भतीजा रहता है। वह भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पूर्व घर को ताला लगाकर चला गया था।  आज सुबह जब पड़ोसी घर की तरफ गए तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। जिसकी सूचना ब्रजेश कुमार को दी गई। पटना से जब लौटकर बृजेश कुमार आए तब घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

 उन्होंने बताया की चोरों ने जेवरात और कपड़े समेत करीब 5 लाख रुपए मूल्य के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। नगर थाना इलाके में 24 घंटे में चोरी की यह दूसरी वारदात हुई है। जिससे शहर वासी सहमे हुए हैं। चोरी की सूचना नगर पुलिस को दी गई। मौके पर आकर नगर पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

Suggested News