बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: अलग अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत, शौच के लिए घर से बाहर गई थी दोनों, घर में छाया मातम

BIHAR NEWS: अलग अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत, शौच के लिए घर से बाहर गई थी दोनों, घर में छाया मातम

MASAUDHI: मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों ही हादसों के पीछे का कारण एक ही है, शौच के लिए घर से बाहर जाना। घर की महिला की असमय मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया। हादसे के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहली घटना अनुमंडल के भगवानगंज थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला की मौत सर्पदंश से हो गई। जानकारी के अनुसार भगवानगंज थाना क्षेत्र के मोदफ़्फ़रपुर निवासी सुजीत कुमार की पत्नी रेखा देवी शौच के लिए गांव के ही खेत के पास गई थी। जहां एक सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश की वजह से महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं दूसरी घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के लहसुन गांव की है, जहां बीते शाम गांव के ही स्वर्गीय राजू पासवान की पत्नी शौच के लिए पास के ही आहर किनारे गई थी। जहां पैर फिसलने की वजह से आहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

देखा जाए तो दोनों हादसों के पीछे का कारण एक ही है, महिलाओं का घर से बाहर शौच के लिए निकलना। ज्ञात हो कि हमारे देश में काफी वक्त से खुले में शौच ना करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इनसब का भी कोई प्रभाव होता नजर नहीं आ रहा है। आज भी गांव- देहात में आधी आबादी खेतों में ही शौच के लिए जाती हैं। इसी दौरान उनके साथ हादसे होते हैं। हमने कई दफा ऐसी खबरें सुनी है जहां शौच के लिए बाहर निकली युवती, महिलाओं से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में इनसब का उपाय एक ही है, घरों में शौचालय बनावाना।


Suggested News