बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: मौसम ने ली करवट: मौसम विभाग का अलर्ट, सूबे के अधिकांश जिलों के लिए चेतावनी जारी

BIHAR NEWS: मौसम ने ली करवट: मौसम विभाग का अलर्ट, सूबे के अधिकांश जिलों के लिए चेतावनी जारी

पटना: सूबे में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार पटना के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, शेखपुरा, गया, नवादा, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, लखीसराय समेत 19 जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

विभाग ने अगले तीन घंटे में बारिश व ठनका गिरने की चेतावनी दी है साथ ही सूबे के अन्य सभी जिलों में भी सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। 

बारिश के कारण दो दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आयेगी। एक मई से 19 मई के बीच 101 प्रतिशत ज्यादा बारिश राज्य में हुई है।


Suggested News