बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मॉब लिंचिंग लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय सख्त, एडीजी बोले- बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मॉब लिंचिंग लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय सख्त, एडीजी बोले- बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

PATNA: बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस मुख्यालय की नजर है। बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि अभी तक बिहार में बच्चा चोरी की एक भी घटना नहीं हुई है। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एडीजी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि जनता, पुलिस या जनप्रतिनिधियों में जो भी मॉब लिंचिंग के विरूद्ध जागरुकता फैलाने में बढ़िया काम करेंगे उन्हें पुलिस मुख्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटना को रोकने को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सभी जिलों में एसपी रैंक के नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। मॉब लिंचिंग की घटना में शामिल लोगों पर वैज्ञानिक तकनीक एवं वीडियो फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द चार्जशीट दायर कर सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।



Suggested News