बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस झारखण्ड में पकड़ रही ट्रैक्टर, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

बिहार पुलिस झारखण्ड में पकड़ रही ट्रैक्टर, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

GAYA : जिले के इमामगंज प्रखंड के क्षेत्र से लगा पड़ोसी राज्य झारखण्ड से एक चौकाने वाला दृश्य सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमे वीडियो बनाता शख्श यह कह रहा है की बिहार की पुलिस झारखंड में आकर बालू की ट्रेक्टर को पकड़ रही है। पकड़ने के बाद 30 हज़ार लेकर छोड़ देती है। वीडियो बनाने वाला शख्श यह भी कह रहा है। 

हालाँकि इस वीडियो की NEWS4NATION पुष्टि नहीं करता है। इस मामले की किसी पुलिस अधिकारी ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं किया है। सूत्र बताते हैं की दरअसल यह मामला गया के कोठी थाना से सटे झारखंड के प्रतापपुर प्रखंड के घोरीघाट का है। जहाँ कोठी थाना की पुलिस बालू ट्रैक्टर पकड़ने बिहार से झारखण्ड चली गई। लोगों ने जब पुलिस का विरोध किया तो पुलिस वाहन को बैक में भगा कर बिहार की ओर निकल गए। 

पुलिस की वाहन टाटा विकटा वीडियो में नज़र आ रही है ,जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02AA 6137 है। आखिर कोठी पुलिस को इतनी ज़िल्लत क्यों उठानी पड़ी। इस पर पुलिस के सीनियर पदाधिकारी को संज्ञान लेने की ज़रूरत है। जहां पुलिस को एक रक्षक के रूप में सम्मान दिया जाता है। वहाँ कैसे पुलिस ही भक्षक बन रही है। सवाल तो उठता है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News