साइबर ठगी के बढ़ते मामले को लेकर बिहार पुलिस ने जारी की हेल्पलाइन नंबर, यहां कर सकते हैं शिकायत

साइबर ठगी के बढ़ते मामले को लेकर बिहार पुलिस ने जारी की हेल्पलाइन नंबर, यहां कर सकते हैं शिकायत

PATNA. बिहार में आए दिन साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर बिहार पुलिस में एक हेल्पलाइन जारी की है। इस नंबर पर प्रतिदिन 800 से अधिक कॉल आ रहे है। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए दो तरह की शिकायतें दर्ज की जा रही है। अब तक इस मामले में कार्रवाई कर 176 एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। इस बात की जानकारी बिहार पुलिस के एडीजी जे एस. गंगवार ने दी है। 

एडीजी ने आगे बताया कि, साइबर क्राइम से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है। जिसमें प्रत्येक दिन 800 से ज्यादा काल आ रहे हैं। साइबर ठगी मामले में अब तक 176 एफआईआर दर्ज किया गया है। साथ ही कार्रवाई कर 2 करोड़ की राशि भी फ्रीज कर दी गई है। 

एडीजी ने गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते हुए कहा कि, पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई कर के कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोपालगंज, पटना, समस्तीपुर और दानापुर में ठगी की जा चुकी है। ठगी में लगभग 15लाख से ज्यादा राशि निकाल ली गयी। जिसमें प्रशासन को सुचना मिलने पर उसके खाते को फ्रीज कर दिया गया।

एडीजी ने कहा कि, साइबर रोकथाम के लिए सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को जागरुक की जा रही है। इसके लिए कई अफसरों की बहाली की गई है। जिन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। एडीजी ने आम जनता से अपील की कि अगर आपके साथ भी साइबर से संबंधित कोई  घटना घटी है तो किसी भी समय काल कर सकते हैं। ताकि प्रशासन उस कर कार्रवाई कर सके।



Find Us on Facebook

Trending News