बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICAL NEWS : नीतीश कुमार के साथ जाने की अटकलों को तेजस्वी यादव ने सिरे से किया ख़ारिज, कहा दो बार गलती की, अब कोई मतलब नहीं...

BIHAR POLITICAL NEWS : नीतीश कुमार के साथ जाने की अटकलों को तेजस्वी यादव ने सिरे से किया ख़ारिज, कहा दो बार गलती की, अब कोई मतलब नहीं...

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा की भाजपा ने सब बर्बाद कर दिया है। संगत का असर भी पड़ता है। हम लोग थे तो जाति जनगणना हो रही थी। आरक्षण की सीमाएं बढ़ाई जा रही थी। आईटी पॉलिसी बनाई जा रही थी। स्पोर्ट पॉलिसी बनाई जा रही थी। टूरिज्म पॉलिसी बनाई जा रही थी। खिलाड़ियों को भी नौकरी मिल रहा था। 5 लाख लोगों को नौकरी मिली। 50 हज़ार करोड़ का निवेश कराने का काम हम लोगों ने किया। चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा हम लोगों ने दिया।

उन्होंने कहा की भाजपा के साथ है तो आरक्षण खत्म किया। अपराध बढ़ गया। पेपर लीक हो गया। शराबबंदी में कौन से लोग पकड़े जा रहे हैं। सब जान रहे हैं। मुख्यमंत्री को ना कुछ सुनाई दे रहा है और ना दिखाई दे रहा है। गूंगी बहरी सरकार हो गई है। बीजेपी का कोई काम नहीं है केवल हिन्दू मुस्लिम, इसी में लगे है। 

वहीँ नीतीश कुमार के साथ आने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब यहाँ जायें वहां जाएं क्या करेंगे। लेकिन दो बार करके वह गलती नहीं होने वाले। कोई मतलब नहीं है। हर छह महीना एक साल में ओथ नहीं लेते हैं, तब तक चैन से नहीं रहते हैं।

वहीँ इशारों इशारों में प्रशांत किशोर के नई पार्टी बनाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सब बीजेपी का धंधा है। अपने से नहीं होता है तो दूसरे से करवाता है। बहरूपिया लोगों को लाया जाता है। डिलर टाइप लोगों को आगे लाकर खड़ा किया जाता है। सब फुलझड़िया पार्टी है। 

रंजन की रिपोर्ट

Suggested News