बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Politics : न्यूज़4नेशन की खबर पर फिर से लगी मुहर: विप के लिए ये 12 नेता बने MLC, सूची जारी....

Bihar Politics : न्यूज़4नेशन की खबर पर फिर से लगी मुहर: विप के लिए ये 12 नेता बने MLC, सूची जारी....

PATNA.  News4Nation की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है।आज (Bihar Governor) राज्यपाल कोटे से भरी जाने वाली 12 सीटो के लिए नाम की सूची जारी हो गयी है। हमने मंगलवार रात ही सभी नामों के बारे में जानकारी दी थी। जिस पर अब राज्यपाल ने भी अपनी मोहर लगा दी है। बुधवार को विधान परिषद के लिए मनोनित होनेवाले 12 सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी गई। 

विधान परिषद के लिए राज्यसभा से मनोनित सदस्यों की सूची जारी होने के बाद एक माह से चली आ रही खिंचातानी भी खत्म हो गई है। 

विधानसभा के लिए मनोनित सदस्यों में बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और जनक राम को भी जगह दी गई है। वहीं उनके साथ कुछ दिन पहले ही जदयू में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा को भी शामिल किया गया है। लिस्ट में शामिल नामों को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है इसमें सीएम नीतीश कुमार की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया है। 

जिन लोगों को विधान परिषद के लिए चुना गया है. उनमें शामिल हैं –

अशोक चौधरी, जनक राम, उपेन्द्र कुशवाहा, प्रो. (डा.) राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर, निवोदिता सिंह 


 

Suggested News