अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक शांति समझौता, ट्रंप ने किया ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट से हटेगी अमेरिकी नाकेबंदी

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक शांति समझौता, ट्रंप ने किया ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट से हटेगी अमेरिकी नाकेबंदी

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक शांति समझौता
अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक शांति समझौता- फोटो : Social media

America Peace Deal:पश्चिम एशिया में वर्षों से जारी भीषण तनाव के बीच एक बेहद बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पूरी तरह मुकम्मल हो गया है। इस बड़े फैसले के साथ ही ट्रंप ने रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट  को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए फिर से खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने का हुक्म जारी कर दिया है।

इस बड़े ऐलान के बाद ईरान की हुकूमत ने भी इस समझौते पर अपनी रजामंदी की मुहर लगा दी है। ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने साफ किया है कि तेहरान इस प्रस्तावित 60 दिनों की बातचीत के सिलसिले में तभी आगे बढ़ेगा, जब अमेरिका जंग खत्म करने, आर्थिक व नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह हटाने और जब्त की गई ईरानी संपत्तियों व फंड को आजाद करने के अपने वादों को मुस्तैदी से पूरा करेगा। इस समझौते पर आने वाली 19 जून को दस्तखत होने की उम्मीद है, जिससे वैश्विक बाजार और तेल की कीमतों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।