बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की बेटी 180 देशों के सामने करेगी भारत का प्रतिनिधित्व, विश्व पटल पर रखेगी अपनी बात

बिहार की बेटी 180 देशों के सामने करेगी भारत का प्रतिनिधित्व, विश्व पटल पर रखेगी अपनी बात

PATNA: बिहार की एक बेटी ने पूरे राज्य के नाम को रोशन किया है। आपने लता मंगेश्कर की मशहूर गाना मेरी आवाज ही मेरी पहचान है सुनी ही होगी। इस गाने को चरितार्थ किशनगंज की एक बेटी ने की है। दरअसल, किशनगंज के एक गरीब मुस्लिम परिवार में जन्म लेने वाली रौशनी परबीन अब संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

रौशनी परबीन एक गरीब परिवार से है। उन्होंने अपनी जीवन में कठिनाईयों का सामना करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में काम की। वहीं अब दुनिया के 180 देशों के सामने रौशनी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र की ओर से जेनेवा और स्विटजरलैंड में विश्व युवा सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसमें किशनगंज की रौशनी प्रवीण भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही रोशनी प्रवीण अब विश्व पटल पर अपनी बातों को रखेगी। यह सच में बिहार के साथ साथ हमारे देश के लिए गर्व की बात है।

जानकारी अनुसार विश्व युवा सम्मेलन 16 नवंबर 2023 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जिनेवा में आयोजित की जाएगी। इस युवा सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूरे विश्व से मात्र 6 युवाओं का चयन किया गया है। इसमें किशनगंज की रौशनी परबीन भी शामिल हैं, जो भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी। 

अपनी उपलब्धि को लेकर रौशनी कहती है कि, "मेरा एक ही उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बच्चियों को आगे लाया जाए। वो पढ़ाई पूरी कर पाए। यह उपलब्धि मैं बाल विवाह का दंश झेल रही लड़कियों को समर्पित करना चाहती हूं। बाल विवाह की पीड़ा मैंने खुद झेला है, हम चाहते हैं कि यह पीड़ा किसी और लड़कियों को नहीं झेलना पड़े"।    

Suggested News