बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीवियों के भरोसे बिहार के बाहुबली, मेहरारू के कन्धे पर बैठकर सियासी वैतरणी पार करने के जुगाड में हर हथकंडा आजमा रहे...

बीवियों के भरोसे बिहार के बाहुबली, मेहरारू के कन्धे पर बैठकर सियासी वैतरणी पार करने के जुगाड में हर हथकंडा आजमा रहे...

PATNA : बिहार में सियासत में बीवियों की धमक किसी से छिपी नहीं है। येन केन प्रकारेण जब बाहुबली और कद्दावर नेता चुनाव लड़ने या कुर्सी पर उतरने से मजबूर हो जाते हैं। तब अपना उत्तराधिकारी अपनी पत्नियों को बना देते हैं। सबसे पहले बात लालू यादव करें तो चारा घोटाला में जब उन्हें अपनी कुर्सी जाने का डर सताने लगा तो उन्होंने अपनी पांचवीं कक्षा पास पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की सत्ता सौंप दी। 

इसके बाद बात उस दौर की है की जब सिवान के दरौंदा विधानसभा की जदयू विधायक जगमातो देवी का निधन हो गया। इसके बाद उनके बेटे ने अजय सिंह ने अपनी दावेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने पेश कर दी। हालाँकि उनके ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों और बाहुबली की छवि होने की वजह से नीतीश कुमार ने टिकट देने से इनकार कर दिया। हालाँकि नीतीश कुमार ने यह शर्त जरुर रख दिया की अगर शादी कर लेंगे तो टिकट मिल जायेगा। हालाँकि उस समय पितृपक्ष चल रहा था। जिसमें शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। लेकिन टिकट की आस में अजय सिंह पितृपक्ष महीने में कविता सिंह से शादी की। जिसके बाद कविता सिंह को टिकट भी मिला और वे विधानसभा भी पहुंच गयी। यहीं नहीं सिवान में राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के तिलिस्म को तोड़ते हुए कविता सिंह ने जदयू की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और संसद पहुंच गयी। एक बार जदयू की ओर से उन्हे सिवान से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 

इसी तर्ज पर नवादा और शेखपुरा में अपनी पकड़ रखनेवाले बाहुबली अशोक महतो अभी जेल से बाहर है। लेल्किन चुनाव लड़ने की उसमें जबरदस्त ललक है। इसी क्रम में उसने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। लालू को उसकी पिछड़ों पर पकड़ कारगर लगी, पर बड़ी बाधा थी उनका आपराधिक रिकार्ड। लालू ने नीतीश का फार्मूला अपनाया। अजय सिंह की तरह उन्होंने अशोक को शादी की सलाह दे डाली, ताकि उनकी पत्नी को पार्टी का टिकट दिया जा सके। 60-62 साल की उम्र में अशोक ने भी अजय सिंह की तरह रीति-रिवाज की परवाह नहीं की। अजय ने पितृपक्ष में ब्याह किया था तो अशोक महतो ने खरमास में अपनी उम्र से 16 साल छोटी यानी लगभग 45-46 साल की युवती से शादी रचा ली। अशोक को पक्की उम्मीद है कि अजय सिंह की पत्नी की तरह पहले विधायक, फिर सांसद बनने की जहमत उसकी पत्नी को नहीं उठानी पड़ेगी। वह सीधे संसद पहुंच जाएंगी। 

इसी तरह बिहार के पूर्व सांसद आनन्द मोहन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में जेल की सजा काट चुके है। उनके बेटे चेतन आनद शिवहर से राजद के विधायक हैं। हालाँकि नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्होंने पाला बदल लिया और सता पक्ष के खेमे में बैठ गए। अब आनंद मोहन जेल से बाहर हैं। लोकसभा चुनाव आने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी लवली आनंद के साथ सीएम नीतीश से मुलाकात की। जिसके बाद लवली आनंद को टिकट मिलना तय माना जा रहा हैं। अब शिवहर सीट भाजपा के कोटे से निकलकर जदयू के हिस्से में आ गयी है, जहाँ से लवली आनंद चुनाव लड़ सकती है। इसी तरह एक और बाहुबली अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं। उन्हें जब एके 47 रखने के मामले में 10 साल की जेल हुई। तब विधायकी जाने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी नीलम देवी को राजद का टिकट दिला दिया। जिसके बाद मोकामा से नीलम देवी विधायक बन चुकी हैं।   


Suggested News