बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुरुग्राम साम्प्रदायिक हिंसा में बिहार के युवक की हत्या, जिस बेटे का घर लौटने का था इंतजार वही अब दफन में लिपटा

गुरुग्राम साम्प्रदायिक हिंसा में बिहार के युवक की हत्या, जिस बेटे का घर लौटने का था इंतजार वही अब दफन में लिपटा

DESK. हरियाणा में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में बिहार मूल के एक शख्स की हत्या कर दी गई. गुरुग्राम में मंगलवार रात हुई हिंसा में मारे गए मौलवी की पहचान 19 साल के हाफिज साद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के मनियाडीह गांव का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि हमले के वक्त मस्जिद के मुख्य मौलवी मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके चलते हाफिज साद मस्जिद में रुका हुआ था। भीड़ ने हमला किया तब भी उसने भाग जाने की जगह मस्जिद में बने रहने का फैसला किया। भीड़ ने उस वक्त मस्जिद में मौजूद दूसरे लोगों को छोड़ दिया, लेकिन साद की जान ले ली।

साद की हत्या की खबर से बिहार में उनके घर में मातम है। पूरा गांव शोकाकुल है। कहा जा रहा है कि मुजफ्फरपुर की ट्रेन से आने वाला था लेकिन हिंसा ने सबकुछ बर्बाद कर दिया। अब पूरा परिवार सदमे में है। अब उन्हें बेटे के शव को लेकर आ रहे एम्बुलेंस का इंतजार है। गांव के लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

साद के मामा इब्राहिम अख्तर ने बताया कि वह अपने बड़े भाई शादाब के साथ ट्रेन से घर लौटने वाला था। मुख्य इमाम नहीं थे, जिसके चलते साद ने अगली सुबह तक मस्जिद छोड़ने से इनकार कर दिया था। मुख्य इमाम शहर से बाहर थे। साद ने उनके आने तक मस्जिद में ही रहने का फैसला किया था। हिंसा शुरू हुई तो बड़े भाई ने साद को मस्जिद छोड़ने के लिए कहा, लेकिन साद ने ऐसा नहीं किया।

बाद में वही हुआ, जिसकी आशंका थी। भीड़ ने मस्जिद पर हमला किया। साद के पिता मुश्ताक ने बताया कि इस घटना के पीछे बड़ी साजिश है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके बेटे से किसी की ऐसी क्या दुश्मनी थी कि उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने पूछा कि भीड़ ने साद को ही क्यों निशाना बनाया। मस्जिद के अंदर अन्य लोगों को क्यों बख्श दिया गया? मैं सरकार से न्याय की मांग करता हूं।

विलाप करते हुए मुश्ताक ने कहा, "कल, हमें साद और उसके भाई को स्टेशन पर लेने के लिए मुजफ्फरपुर जाना था, लेकिन अब हम उस एम्बुलेंस का इंतजार कर रहे हैं जो उसका शव लाएगी।" सीतामढ़ी के एसपी मनोज तिवारी ने अंतिम संस्कार के दौरान परिवार को सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।


Suggested News