बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार अब DCLR के कामों का करेगी मूल्यांकन,बेहतर करने वालों को मिलेगा सम्मान...काम के बदले मिलेंगे अंक

बिहार सरकार अब DCLR के कामों का करेगी मूल्यांकन,बेहतर करने वालों को मिलेगा सम्मान...काम के बदले मिलेंगे अंक

PATNA: बिहार सरकार अब भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यों का मूल्यांकन निर्धारित करेगा. इसको लेकर 5 बिंदुओं पर उन्हें वेटेज मिलेगा. उसी आधार पर भूमि सुधार उप समाहर्ता ओं की ग्रेडिंग की जाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा. इस संबंध में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने सभी डीएम को पत्र लिखा है.

विभाग ने सभी डीएम को लिखा पत्र

 पत्र में कहा गया है कि जिला स्तर पर जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान में भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारियों का योगदान महत्वपूर्ण होता है. भूमि सुधार उप समाहर्ता जिला राजस्व प्रशासन एवं अंचल प्रशासन के बीच समन्वय का काम करते हैं. पदाधिकारियों के मनोबल वृद्धि के लिए यह जरूरी है समय-समय पर उनके कार्यों का मूल्यांकन कर उनकी ग्रेडिंग की जाए.इसके बाद उन्हें उस आधार पर सम्मानित किया जाए.इससे पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा एवं स्वस्थय प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी. 

भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्यो जैसे दाखिल खारिज अपील, न्यायिक कार्य, अंचल कार्यालयों का निरीक्षण, अंचल कार्यालय द्वारा दाखिल खारिज का पर्यवेक्षण, भू लगान वसूली एवं सैरात बंदोबस्ती एवं वसूली का पर्यवेक्षण का कार्य किया जाता है. उनके कार्यों के निष्पादन के मूल्यांकन के लिए एक पैरामीटर का निर्धारण किया गया है.

जानिए किस काम पर कितने अंक मिलेंगे

राजस्व विभाग द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ताओं के परफॉमेंस पर अँक मिलेंगे। जिसके तहत अब दाखिल खारिज अपील वादों के निष्पादन पर 20 फ़ीसदी वेटेज मिलेगा,अधीनस्त अंचलों में दाखिल खारिज के निष्पादन के पर्यवेक्षण पर 40 फीसदी, अंचल तथा हल्का कार्यालयों का निरीक्षण पर 20 फ़ीसदी, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर 10 परसेंट,भू लगान संग्रह पर 5 और पोर्टल के मामलों के निष्पादन पर 5 अंक मिलेगा.

Suggested News