बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकार का 98 लाख रू पचा गया था नाजिर, आखिरकार डीएम ने दर्ज कराया मुकदमा

सरकार का 98 लाख रू पचा गया था नाजिर, आखिरकार डीएम ने दर्ज कराया मुकदमा

MOTIHARI: बिहार सरकार का एक नाजिर 98 लाख रू पचा कर सालों से नौकरी कर रहा है।आखिरकार डीएम ने उक्त नाजिर पर केस दर्ज कराया है।मामला पूर्वीचंपारण से जुड़ा है जहां जिला नजारत प्रशाखा मे पदस्थापित तत्कालीन कैश नाजिर  शत्रुध्न पंडित पर 98 लाख रू गबन का आरोप है।इस मामले में जिले के डीएम रमण कुमार  के आदेश पर आरोपी कर्मी के खिलाफ मोतिहारी के नगर थाने में केस दर्ज किया गया हैै।

आरोपी कर्मी वर्तमान में जिला आपूर्ति शाखा में पदस्थापित है।वह तीन साल पहले जिला नजारत से स्थानांतरित होकर जिला आपूर्ति शाखा में गया था।बताया जाता है कि वह करीब 6 सालों तक जिला नजारत का नाजिर के पद पर पदस्थापित था।उस दौरान जिला नजारत में भारी गड़बड़ी हुई थी।

तब से कोई अधिकारी इस मामले में हाथ डालने से कतरा रहा था।आखिरकार अब जाकर प्रशासन की नींद खुली है और गबन के आरोपी नाजिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि अगर जांच सही तरीके से हो तो इस मामले में सिर्फ नाजिर हीं नहीं बल्कि कई बड़े हाकिम भी फेस सकते हैं।बताया जाता है कि नाजिर तो एक प्यादा भर है इसमें कई बड़े अधिकारी पर आंच आ सकती है। 

Suggested News