बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार ने शिक्षक संघों को गांधी मैदान का छोटा भाग भी देने से किया इंकार..जानिए सरकार ने क्या कहा

बिहार सरकार ने शिक्षक संघों को गांधी मैदान का छोटा भाग भी देने से किया इंकार..जानिए सरकार ने क्या कहा

PATNA: बिहार सरकार ने शिक्षक संघों को गांधी मैदान का एक भाग भी देने से इंकार कर दिया है।इस संबंध में बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से दिए गए आवेदन को खारिज कर दिया है।बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा ने पटना कमिश्नर के यहां आवेदन दिया था।उसके बाद पटना कमिश्नर ने अपर जिला दंडाधिकारी लॉ एंड ऑडर से रिपोर्ट मांगी।एडीएम ने अपनी रिपोर्ट में गांधी मैदान नहीं दिए जाने की सलाह दी थी।उसके बाद पटना कमिश्नर ने 30 अगस्त की तारीख में गांधी मैदान के एक भाग की मांग को खारिज कर दिया है।

 हालांकि एडीएम ने गांदी मैदान का एक भाग अलॉट नहीं करने के पीछे क्या तर्क दिया है यह कमिश्नर के पत्र में उल्लेख नहीं किया गया है।लेकिन जो जानकारी है उसके अनुसार एडीएम विधि-व्यवस्था ने कमिश्नर को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें कहा गया है कि अगर शिक्षक संघों को गांधी मैदान अलॉट किया गया तो कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

आपको बता दें कि बिहार के शिक्षकों ने सरकार से आर-पार की लड़ाई ठान दी है।शिक्षक दिवस यानि 5 सितम्बर को पूरे बिहार के शिक्षकों का पटना में जुटान होना है।शिक्षक संघों ने 5 सितंबर को गांधी मैदान में रैली करने का एलान किया हुआ है।लेकिन खतरे को भांपते हुए राज्य सरकार ने गांधी मैदान का छोटा भाग भी देने से कार कर दिया है।


Suggested News