बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपना वार्षिक कैलेंडर किया जारी, मैट्रिक-इंटर समेत अन्य एग्जाम जानिए कब होगा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपना वार्षिक कैलेंडर किया जारी, मैट्रिक-इंटर समेत अन्य एग्जाम जानिए कब होगा

पटना. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। मैट्रिक एवं इंटर समते अन्य परीक्षा को लेकर बीएसईबी ने एक अधिसूचना जारी की है। इसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 2023 में आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट, मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा समेत एसटीईटी, डीएलएड संयुक्त परीक्षा, डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय परीक्षा समेत कई परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक दो पालियों में होगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक दो पालियों में होगी। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के नाम से जारी इस अधिसूचना में बताया गया है कि बिहार बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET)-2023, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा ( हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा एवं सिमुलतला आवासीय विद्यालय सिमुलतला, जमुई प्रवेश परीक्षा के संबंध में वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है।

इस परीक्षा कैलेंडर 2023 के अनुसार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक दो पालियों में किया जाएगा। इसी प्रकार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा समिति वर्ष 2023 में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का भी आयोजन करेगी, जिसके लिए संभावित तिथि 6 अप्रैल 2023 से 24 अप्रैल 2023 तक है।

Suggested News