बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 पर दुर्गा पूजा के बाद लग सकती है मुहर, शिक्षकों की आपत्तियों पर होगी चर्चा

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 पर दुर्गा पूजा के बाद लग सकती है मुहर, शिक्षकों की आपत्तियों पर होगी चर्चा

PATNA : नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए दुर्गा पूजा के बाद कैबिनेट में नई नियमावली पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 पर दुर्गा पूजा के बाद मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है की शिक्षकों के सुझाव मिलने के बाद अब जल्द बैठक होगी और अक्टूबर अंत तक बैठक कर फाइनल प्रस्ताव तैयार होगा। 

विशिष्ट शिक्षक को लेकर आपत्ति पर भी चर्चा होगी। लेकिन विभागीय परीक्षा देकर ही राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा। कैबिनेट में मुहर लगते ही सीएम नीतीश कुमार खुद इसकी घोषणा कर सकते है। नवंबर के पहले सप्ताह में घोषणा होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। 

हालाँकि दुर्गा पूजा से पहले नई नियमावली का प्रारूप जारी हुआ था। अब दीपावली से पहले राज्यकर्मी देने की घोषणा की तयारी की जा रही है। इसमें राज्य के पौने 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा। सुझाव के आधार पर कई नई चीजें इस नियमावली में जोड़े जाएंगे।

बता दें की बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के तहत नियोजित शिक्षकों को तीन बार परीक्षा देने का मौका दिया जायेगा। वहीँ परीक्षा पास नहीं करने पर नियोजित शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।  

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News