बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से बाहर कुछ भी हो रहा हो, लेकिन हमारे यहां किसानों को कोई समस्या नहीं : नीतीश कुमार

बिहार से बाहर कुछ भी हो रहा हो, लेकिन हमारे यहां किसानों को कोई समस्या नहीं : नीतीश कुमार

डेस्क... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार से बाहर जो चल रहा  हो, लेकिन बिहार में किसानों को लेकर कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से की गई पहल के बाद तेजी से धान की खरीद हो रही है और यहां कोई समस्या ही नहीं है, इसलिए किसान आंदोलन का कोई असर बिहार में नहीं दिख रहा है। नीतीश कुमार यह बात जदयू कार्यालय में चर्चा के दौरान कही।

मुख्यमंत्री गुरुवार की शाम 4 घंटे तक जद यू कार्यालय में रहकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में उनसे मिलने की इच्छा रखने वाले साथी पार्टी दफ्तर आते हैं जहां एक दूरी से बातचीत होती है। मुख्यमंत्री आवास लौटने के दौरान जब कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलने की इच्छा जताई तब नीतीश कुमार खुद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनका अभिवादन स्वीकार किया। 


इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। कर्पूरी सभागार में हुई इस बैठक में नीतीश कुमार से पार्टी के प्रमुख नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ ही पूर्व विधायक ललन पासवान और पूर्व एमएलसी दिलीप चौधरी अनुज सिंह ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ सांसद आरसीपी सिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी पूर्व मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। 

Suggested News