बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा बिहार, कोहरे ने रोकी ट्रेन, विमान की रफ्तार, तेजस 15 घंटे तो संपूर्णक्रांति 14 घंटे लेट, रेल सेवा पर बड़ा असर

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा बिहार, कोहरे ने रोकी ट्रेन, विमान की रफ्तार, तेजस 15 घंटे तो संपूर्णक्रांति 14 घंटे लेट, रेल सेवा पर बड़ा असर

पटना। सर्दी का सितम झेल रहे बिहार के लोगों के लिए घने कोहरे ने और ज्यादा मुसीबत बढ़ा रखी है। धुंध और कोहरे की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राज्य में सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर कोहरे का गंभीर असर पड़ा है। विजिबिलिटी 20 से 25 मीटर भी नहीं रहने की वजह से सड़कों पर वाहन चलाना दुष्कर साबित हो रहा है। वहीं  हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हैं। अलग-अलग शहरों के लिए पटना से आने जाने वाले विमान की सेवाएं घंटों विलंब से परिचालित  हो रही है। 
इसी तरह रेल सेवाओं का भी बुरा हाल है। लंबी दूरी की प्रीमियम स्तर की ट्रेनें भी 12 से 14 घंटे विलंब से चल रही है। ट्रेनों की रफ़्तर ऐसी है कि रेंग रेंग कर एक जगह से दूसरे जगह पहुंच रही है। दिल्ली से पटना आने वाली तेजस एक्सप्रेस शुक्रवार को 15 घंटे से ज्यादा विलम्ब से चल रही है। इसी तरह संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 14 घंटे से ज्यादा विलम्ब से चल रही है। 
 बठिंडा से मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से चल रही है। इतना ही नहीं पटना से अलग-अलग शहरों को खुलने वाली ट्रेनों की स्थिति भी बदतर बनी हुई है। ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेन रीशेड्यूल करके चलाई जा रही है। 
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह पटना का का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह राज्य के अन्य जिलों में अधिकांश का तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच में बना हुआ है। कोहरे का असर भी सभी जिलों में एक सा बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो ठंड से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठण्ड का असर बना रहेगा। 

Suggested News