बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय सेना में नायक पद पर तैनात बिहार के जवान की हार्ट अटैक से मौत, संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना में अफ्रीका में थे तैनात

भारतीय सेना में नायक पद पर तैनात बिहार के जवान की हार्ट अटैक से मौत, संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना में अफ्रीका में थे तैनात

CHHAPRA :  सारण जिले के बनियपुर प्रखंड अंतर्गत बलुआ गाँव निवासी भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात धनंजय कुमार सिंह की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सारण जिले के वीर सपूत धनंजय कुमार सिंह भारतीय सेना में नायक पद पर कार्यरत थे एवं वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना में दक्षिण अफ्रीका के कांगो में पदास्थापित थे।

घटना की जानकारी पत्नी खुशबू सिंह के मोबाइल की घंटी 2 नवंबर को अहले सुबह 4.30 से 5 बजे  के आसपास बजती है। फोन उठाने पर आर्मी के तरफ से बताया जाता है कि उनके पति धनंजय कुमार सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे तो खुशबू का तो मानो संसार ही उजड़ गया। वे अवाक होकर गिर पड़ीं। 

कांगो में थी पोस्टिंग, अगले साल मार्च में होनी थी वापसी

जानकारी के अनुसार सारण जिले के बनियापुर प्रखंड क्षेत्र के बलुआ गाँव के प्रदुमन सिंह के पुत्र धनंजय कुमार सिंह भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात थे। 6 माह पहले ही संयुक्त राष्ट्रसंघ की शांति सेना में सेवा देने के लिए अफ्रिका के कांगो में गए थे और अगले साल मार्च में उन्हें अपने देश लौटना था। लेकिन इसी बीच 2 नवंबर को सुबह 4 बजे धनंजय कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। और इसके साथ ही 6 साल पहले दुल्हन बनी खुशबू का सुहाग उजड़ गया। और उसके जीने का सहारा भी खत्म हो गया। 

शव वापस आने का हो रहा इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही सम्पूर्ण गांव में शोक की लहर छा गई ग्रामीणों के अनुसार धनंजय कुमार बेहद ही मिलनसार स्वभाव के थे। गांव में सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ मिलकर रहते थे जिससे धनंजय की मौत की खबर सुनकर गाँव वालों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि अचानक भगवान् ने ये सब क्यों कर दिया। घर-परिवार के साथ साथ गाँव वाले भी अब धनंजय के पार्थिव शरीर आने का बाट जोह रहे हैं। धनंजय कुमार सिंह के साले अमरेंद्र सिंह गोलू ने बताया कि अगले एक दो दिन में पार्थिव शरीर आने की उम्मीद है। घटना के बाद ग्रामीण एवं रिश्तेदार  खुशबू और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं।

Suggested News