patna. विधानसभा में चौथे दिन का सत्र शुरू ही हुआ था कि प्रश्नकाल के दौरान श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने मजदूरों के पलायन और कोरोना काल मे आगमन के सवाल का जवाब देते हुए विधायक को मंत्री जी कहकर सम्बोधित किया तो सदन ठहाकों से गूंज उठा। दरअसल मंत्री जी कोरोना काल में बिहार लौटे लोगों की जानकारी सदन को दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने विपक्ष के एक विधायक को मंत्री कहकर संबोधित कर दिया।
इस दौरान श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि आप हमारी तरफ आ जाइए, आपको भी मंत्री बनने का मौका मिल जाएगा। ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। श्रम संसाधन मंत्री ने इस दौरान विपक्ष के सवाल को ही गलत ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशन में आप 5 लाख मजदूरों के बिहार आने की जिक्र करते हैं और अब 30 लाख मजदूरों की बात कर रहे हैं, पहले तय कर लें कि कितने लोग बिहार लौटें।