बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के मतदाताओं ने भाजपा के हिन्दू -मुसलमान की राजनीति को नकारा, संविधान की ताकत है कि एक मछुआरा यहां 'गरज' रहा : मुकेश सहनी

बिहार के मतदाताओं ने भाजपा के हिन्दू -मुसलमान की राजनीति को नकारा, संविधान की ताकत है कि एक मछुआरा यहां 'गरज' रहा : मुकेश सहनी

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि एक जून को चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है। छह चरणों के चुनाव में बिहार के मतदाताओं ने भाजपा के हिन्दू -मुसलमान की राजनीति को नकार दिया है। इस सातवें चरण में भी भाजपा की इस बांटने वाली राजनीति को मात देना है। 

श्री सहनी आज बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और पटना में अलग अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान की ताकत है कि एक मछुआरा यहां भाषण दे रहा है। लेकिन आज इसी संविधान को समाप्त कर नया संविधान लाने की साजिश की जा रही है। इसके लिए लोगों को संघर्ष करने का आह्वान किया।  सहनी ने कहा कि उन्हें पता नहीं कि जब तक पिछड़ा वर्ग का एक भी बच्चा है तब तक यह संविधान न कोई समाप्त कर सकता है और ना ही संविधान बदल सकता है। 

'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित श्री सहनी ने कहा कि आज हम संघर्ष करेंगे तभी आने वाली पीढ़ी को हम खुशहाल जिंदगी दे सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा द्वारा पैसे के बल पर आज जनता द्वारा चुने गए एमएलए, एमपी को खरीद कर उस सरकार को गिरा दिया जा रहा है । यह जनता का भी अपमान है।

उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज जो सरकार केंद्र में है वह सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की सरकार है। और जब केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन जाएगी तब गरीबों की समस्याओं का हल उनके दरवाजे तक मिलेगी। उन्होंने कहा कि आपका दिया गया एक एक वोट राहुल गांधी जी और लालू प्रसाद जी को मजबूती प्रदान करेगा।

Suggested News