बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार को 10 नये IAS अफसर मिलेंगे, इनमें तीन होंगे होम कैडर के

बिहार को 10 नये IAS अफसर मिलेंगे, इनमें तीन होंगे होम कैडर के

Desk. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल परीक्षा-2021 में चयनित 180 आईएएस अफसरों में से बिहार को 10 मिलेंगे, जिसमें तीन को होम कैडर मिलेगा। यह सभी एससी श्रेणी से है। इसकी जानकारी कार्मिक मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को दे दी है। पूरे देश सिविल परीक्षा-2021 में चयनित 180 आईएएस में 63 को होम कैडर मिलेगा, जिसमें 18 सामान्य, 27 ओबीसी, 11 एससी तथा सात एसटी श्रेणी से होंगे।

सबसे अधिक 14 आइएएस उत्तर प्रदेश को मिलेंगे, जिसमें पांच होम कैडर के होंगे। झारखंड में छह में दो, पश्चिम बंगाल को 12 में से चार, पंजाब में पांच में दो, मध्य प्रदेश में आठ में दो, हिमाचल प्रदेश में दो में एक, हरियाणा में छह में दो, छत्तीसगढ़ में तीन में एक, गुजरात में आठ में तीन, कर्नाटक में चार में दो, केरल में नौ में तीन, राज्यस्थान के नौ में तीन, तमिलनाडु में 10 में चार, तेलंगाना में छह में दो को होम कैडर मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य की कुल सीटों का एक-तिहाई होम कैडर तथा दो-तिहाई सीटें दूसरे राज्य के रहने वाले आइएएस के लिए सुरक्षित रहती हैं। आईएएस-आइपीएस के लिए होम कैडर पहली पसंद होती है। कई बार श्रेणी में सीटें उपलब्ध नहीं होने पर टापर को भी होम कैडर नहीं मिल पाता है। इस बार बिहार में तीन होम कैडर की सीटें हैं, सभी एससी के लिए सुरक्षित हैं।


Suggested News