बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगित भाग लेंगे बिहार इतने खिलाड़ी, टीम का हुआ गठन, खेल किट का किया गया वितरण

33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगित भाग लेंगे बिहार इतने खिलाड़ी, टीम का हुआ गठन, खेल किट का किया गया वितरण

BIHAR NEWS: बिहार की जूनियर पुरुष थ्रोबॉल टीम को चयनित किया जा चुका है। साथ ही चयनित खिलाड़ियों के बीच में खेल किट का वितरण किया है। बता दें कि, आगामी 12 से 14 मई तक ऊना, हिमाचल के राजकीय स्कूल ऊना में 33 वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रतियोगिता में बिहार के सभी चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।

दरअसल, भारतीय थ्रोबॉल संघ के तत्वाधान में हिमाचल थ्रोबॉल संघ द्वारा 33 वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार के जूनियर पुरुष टीम का चयन हुआ। चयन परीक्षण (ट्रायल) में राज्य भर के लगभग 100 पुरुष और महिला थ्रोबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन परीक्षण के दौरान प्रतिभा और खेल कौशल के आधार पर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु क्रमशः 15 जूनियर पुरुष थ्रोबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनित जूनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के नाम अभिराज , हिमांशु , युवराज , मनी शंकर , विवान आनंद , मोहित राज , सत्यम कुमार , तन्मय कुमार , प्रिंस कुमार , कुमार अभिनव , दीपक कुमार , अनिकूल कुमार , अंकित कुमार है।

बताते चलें कि, इसकी जानकारी बिहार थ्रोबाल के अध्य्क्ष संजीव कुमार ने दी है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी। वहीं इस अवसर पर बिहार थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार , बिहार थ्रोबाल संघ के कोषाध्यक्ष सुमित कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान उदय गुरुकुल के प्राचार्य और थ्रो बाल के राष्ट्रीय रेफरी मनोज कुमार एवं विशाल कुमार एवं ज्ञान उदय गुरुकुल के टीचर सहित राज्य संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त चयनित टीम दिनांक 09-05-2023  को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु पाटलिपुत्रा से रवाना होगी।

Suggested News